Some unsolved secrets(कुछ अनसुलझे रहस्य)

भारत के कुछ अनसुलझे रहस्य

                                           
Some-unsolved-secrets-कुछ-अनसुलझे-रहस्य
Some-unsolved-secrets-कुछ-अनसुलझे-रहस्य

भारत में कुछ ऐसी ही विचित्र बातें सामने आतीं हैं जिनका जवाब आज भी अबूझ पहेली बनी हुयीं हैं। इसी तरह कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं जिनके होने के पीछे कोई पुख्ता वजह नहीं है। कई शोधार्थियों ने इस बारे में बहुत खोजबीन करने की कोशिश की मगर उनके हाथ कुछ न आया।

1) जुड़वाँ बच्चों का गांव

भारत के केरल में एक गांव हैं, जहां अधिकतर जुड़वाँ बच्चे ही पैदा होते हैं।

इस गांव में 200 से ज्यादा जुड़वाँ बच्चे हैं। ऐसा किसलिए हो रहा है, इस बात का कारण कोई नहीं जान पाया।

2) बुलेट की पूजा

राजस्थान के पाली जिले में एक गांव हैं वहां बुलेट की पूजा होती है। इसके पीछे एक कहानी यह है कि 1988 में ओम सिंह राठौर नाम का एक शख्स अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने ससुराल जा रहा था। तभी पेड़ से टकराने पर उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद पुलिस बुलेट उठाकर अपने साथ ले गई लेकिन बुलेट अपने आप उसी जगह पर आ गई। ऐसा कई बार हुआ आखिरकार लोग इसे चमत्कार मानने लगे और बुलेट की पूजा करने लगे।

3) हवा में लटका स्तंभ

आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी मंदिर में लगभग 70 स्तंभ है। लेकिन एक स्तंभ ऐसा है जो हवा में लटका हुआ है मतलब बिना सहारे के। मंदिर में आने-जाने वाले लोग और वहां के पंडित भी ये देखकर हैरान हैं। इतना ही नहीं लोग तो जमीन और स्तंभ के बीच से कपड़ा निकालकर भी देखते हैं। ऐसा क्यों है, इसका कोई भी पता नहीं लगा पाया है।

4) पक्षियों का सुसाइड पॉइंट

हुई न हैरानी पर यह बात सच है असम के बोरैल हिल्स में जातिंगा नामक जगह मौजूद है। इसे बर्ड्स सुसाइड पॉइंट्स के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि बरसात के दिनों में और सितंबर-अक्टूबर महीने की रातों में पक्षी यहां आकर पेड़ से टकराकर या किसी और तरह से खुद की जान ले लेते हैं। ऐसा क्यों होता है, इसका पता अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

5) वीरान गांव

राजस्थान का एक गांव जहां पालीवाल ब्राह्मण रहते थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें रातों-रात ये गांव छोड़कर जाना पड़ा। ऐसे में वो लोग वहां से जाते-जाते उस जगह को ये श्राप दे गए कि यहां फिर कोई नहीं बस पाएगा। तब से ही ये गांव वीरान पड़ा है। कई लोग ऐसा कहते हैं कि इस वीरान गांव में रूहानी ताकतों का कब्जा है। बताया जाता है कि यदि कोई रात में रुकने की कोशिश करता है तो उसे अनजानी शक्तियों का आभास होता है।

6) बिना तेल और बाती के जलती है ज्वाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा गांव में ज्वाला देवी का एक मंदिर है। कहा जाता है कि जब सती माता खुद को अग्नि को समर्पित कर रही थीं, तब उनकी जीभ इस जगह गिरी थी। अतः इसे 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ माना जाता है। खास बात ये है कि यहां बिना तेल और बाती के सालों से एक लौ जल रही है जो आज तक नहीं बुझी है।

7) चित्तौड़ का किला

राजस्थान के चित्तौड़ का किला वो जगह है जहां रानी पद्मावती और अन्य रानियां जौहर की आग में जल गई थीं। जब दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर हमला किया और रानी पद्मावती को अपनी शरण में करना चाहा तो रानी पद्मावती और अन्य ने जौहर की आग में कूदकर अपनी जान दे दी। तब से ही रात के समय मदद की गुहार लगाती औरतों की आवाज आती हैं और रात के समय जौहर कुंड के पास जाने की भी मनाही है।

8) प्रह्लाद जानी

गुजरात के मेहसाणा जिले में रहने वाले प्रह्लाद जानी वैज्ञानिकों के लिए भी एक सवाल बनकर रह गए हैं। पिछले 77 सालों से बिना कुछ खाए रह रहे हैं। कुछ डॉक्टर्स ने उनकी इन शक्तियों को जानने के लिए उन पर टेस्ट भी किया लेकिन प्रह्लाद बिना कुछ खाए-पिए रहे। इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें सुपर ह्यूमन घोषित कर दिया

                          रणधीर कुमार झा


Previous
Next Post »

Please do not enter any spam link in the comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon