major secrets of Ramayana( रामायण के प्रमुख रहस्य)

रामायण से जुड़े कुछ प्रमुख रहस्य जिनसे ज्यादातर लोग हैं अनजान 

                                       
major-secrets-of-Ramayana-रामायण-के-प्रमुख-रहस्य
major-secrets-of-Ramayana-रामायण-के-प्रमुख-रहस्य


 हिंदू धर्म में भगवान राम को सबसे बड़े भगवान के रूप में माना जाता है। राम के बारे में मुख्यतः दो ग्रंथ प्रमुख हैं। जिनमें पहला ग्रंथ महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' है एवं दूसरा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 'श्री रामचरित मानस' हैं। इन ग्रंथों में बहुत सी बातें लिखी गई हैं।आज हम आपको रामायण से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें बताएंगे जो बहुत कम लोग जानते हैं।

# महर्षि वाल्मीकि की 'रामायण' इस पवित्र ग्रंथ में 24 हजार श्लोक, 500 उपखंड, तथा 7 कांड है।

# रामायण के हर 1000 श्लोक के बाद आने वाले पहले अक्षर से गायत्री मंत्र बनता है।

# तीन भाइयों के अलावा राम की एक बहन भी थीं, जिनका नाम “शांता” थाl वे आयु में चारों भाईयों से काफी बड़ी थींl उनकी माता कौशल्या थीं।

# रामायण में राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है। वहीं भरत और शत्रुघ्न को भगवान विष्णु के सुदर्शन-चक्र और शंख-शैल का अवतार माना जाता है।

# रामायण में बताया गया है कि रावण को मारने लंका जाते समय रास्‍ते में आए समुद्र को पार करने के लिए भगवान राम ने एकादशी का व्रत किया था।
 
# वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' में सीता स्वयंवर का वर्णन नहीं है। रामायण के अनुसार भगवान राम व लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिला पहुंचे, तब विश्वामित्र ने ही राजा जनक से श्रीराम को वह शिवधनुष दिखाने के लिए कहा और प्रत्यंचा चढ़ाते समय वह टूट गया। 

# वहीं रामचरित मानस में सीता के स्वंयवर के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

# स्वंयवर के दौरान भगवान शिव के धनुष का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर सभी राजकुमारों को प्रत्यंचा चढ़ाना थाl उस धनुष का नाम “पिनाक” था।

# वनवास जाते समय श्रीराम की आयु लगभग 27 वर्ष थी।

# राम, सीता और लक्ष्मण ने दंडकारण्य नामक वन मैं अपना वनवास बिताया था। यह वन लगभग 35,600 वर्ग मील में फैला हुआ था।
                                  रणधीर कुमार झा
Previous
Next Post »

Please do not enter any spam link in the comment box ConversionConversion EmoticonEmoticon